नमस्कार दोस्तों!
अगर आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हर साल की तरह, इस साल भी लाखों छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में बैठेंगे और अपना परीक्षा केंद्र जानने का इंतजार कर रहे हैं।
बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस साल लगभग 13 लाख 17 हजार 846 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बिहार बोर्ड ने कुल 1762 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 – मुख्य जानकारी
बोर्ड का नाम: Bihar School Examination Board (BSEB)
लेख का नाम: Bihar Board Inter Exam Center List 2026
परीक्षा की शुरुआत: 02 फरवरी 2026
परीक्षा का अंत: 13 फरवरी 2026
कुल परीक्षा केंद्र: 1762
कुल जिले: 38
सेंटर लिस्ट जारी होने की तारीख: जल्द ही
डाउनलोड मोड: ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट: biharboardonline.com
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा सेंटर की खास बातें
इस बार हर परीक्षा केंद्र पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।
परीक्षा का सख्त निगरानी प्रबंध होगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष और जिला अधिकारी परीक्षा पर नजर बनाए रखेंगे।
बिहार बोर्ड ने साफ कर दिया है कि इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल बिल्कुल भी नहीं होगी।
सेंटर लिस्ट बहुत जल्द जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
इंटरमीडिएट परीक्षा सेंटर लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें
अगर आप अपना परीक्षा केंद्र जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
Step 1: सबसे पहले biharboardonline.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
Step 2: होम पेज पर “Class 12th Center List 2026 Download” लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: क्लिक करने के बाद सभी जिलों की लिस्ट खुल जाएगी।
Step 4: अब अपने जिले के लिंक पर क्लिक करके अपना परीक्षा केंद्र देख सकते हैं।
टिप: बिहार बोर्ड से जुड़ी हर ताज़ा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए आप Prince Update Zone पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Thanks