ट्रंप के दावे पर बवाल: मादुरो के पकड़े जाने की बात पर वेनेजुएला ने मांगा ‘प्रूफ ऑफ लाइफ’
_वेनेजुएला की राजधानी काराकस में धमाकों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है।_
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी पुष्टि की कि अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ सफलतापूर्वक बड़े पैमाने पर हमला किया है। आइए जानते हैं वेनेजुएला में हुए विस्फोटों से जुड़े कुछ 10 महत्वपूर्ण बिंदु:
- ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी, सिलिया फ्लोरेस को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर भेज दिया गया है।
- अमेरिका ने 1989 में तत्कालीन नेता मैनुअल नोरीगा को सत्ता से हटाने के लिए पनामा पर आक्रमण के बाद से किसी भी लैटिन अमेरिकी देश में इस तरह का प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं किया था।
- ट्रंप की आधिकारिक घोषणा से कुछ घंटे पहले, वेनेजुएला की राजधानी काराकस के आसपास जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।
- सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शहर भर में कई इमारतें जलती हुई दिखाई दे रही थीं।
- वेनेजुएला में शनिवार को कम से कम सात धमाके हुए और कई फाइटर जेट्स उड़ान भरते हुए देखे गए।
- राष्ट्रपति मादुरो की सरकार ने अमेरिकी आक्रमण की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अस्वीकार किया।
- सीबीएस न्यूज और फॉक्स न्यूज ने बताया कि काराकस में हुए सिलसिलेवार हमलों के पीछे अमेरिकी सेना का हाथ था।
- ट्रंप प्रशासन ने कैरिबियन सागर में भारी नौसैनिक और एयर फोर्स तैनात की, जिसमें यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड और अन्य युद्धपोत शामिल थे।
- अमेरिका ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 100 से अधिक लोगों को मारने की जानकारी दी।
- वेनेजुएला ने मादुरो और उनकी पत्नी के अमेरिका द्वारा पकड़े जाने का प्रूफ ऑफ लाइफ मांगा है।
वेनेजुएला में मादुरो पर अमेरिकी दावे को लेकर बवाल
हालांकि, वेनेजुएला सरकार ने इस हमले की पुष्टि अभी तक नहीं की है। राजधानी के कई हिस्सों में बिजली गुल होने और घरों की खिड़कियां हिलने जैसी घटनाओं ने नागरिकों में डर पैदा कर दिया। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव अब और बढ़ गया है।
स्रोत: सीबीएस न्यूज, फॉक्स न्यूज, सीएनएन


Thanks